देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों हेतु ई टेण्डर के माध्यम से आवेदन आमंत्रित –

( टीकमगढ़ )

सर्व साधारण की जानकारी एवं आबकारी के फुटकर ठेकेदारों की विशेष जानकारी के लिये राज्य शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था अनुसार यह सूचना प्रकाशित की गई है कि आबकारी आयुक्त म.प्र. ग्वालियर के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले की 44 देशी मदिरा दुकानें एवं 10 विदेशी मदिरा दुकानें जो 15 समूहों में वर्ष 2020-21 की शेष अवधि 4 जुलाई से 31 मार्च 2021 तक केवल ई-टेण्डर द्वारा मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित आबकारी व्यवस्था, वर्ष 2020-21 के लिये अधिसूचित शर्तों/निर्बन्धनों के अधीन वर्ष 2020-21 में प्रचलित समूहों अनुसार पुर्ननिष्पादन कलेक्टर जिला टीकमगढ़ की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा संयुक्त कलेक्ट्रेट सभाकक्ष टीकमगढ़ में विवरण अनुसार किया जायेगा।
तदनुसार ई-टेण्डर हेतु ऑन-लाईन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड एवं ई-टेण्डर ऑफर सबमिट करने की तिथि 3 जुलाई 2020 को मध्यान्ह 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही ई-टेण्डर हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र खोलने की तिथि 3 जुलाई 2020 मध्यान्ह 12:05 बजे से तथा जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि एवं समय ई-टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने से पर निर्धारित की गई है।
ई-टेण्डर के माध्यम से पुनःनिष्पादित होने वाली मदिरा दुकानों के एकल समूहों/15 समूहों के संबंध में आवष्यक जानकारी ई-टेण्डर सुविधा प्रदाता एनआईसी के पोर्टल https://mptenders.gov.in पर भी अपलोड/घोशित की जायेगी। मदिरा दुकानों का निष्पादन हेतु ई-टेण्डर की कार्यवाही में जो व्यक्ति/फर्म/कम्पनी/कन्सोर्टियम भाग लेना चाहें, वे इस संबंध में उल्लेखित वर्णित प्रक्रिया, शर्तो एवं प्रतिबंधों के अंतर्गत ई-टेण्डर द्वारा एनआईसी के पोर्टल https://mptenders.gov.in पर ऑफर दे सकते हैं। ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादित की जाने वाली मदिरा/दुकानें/एकल समूहों के संबंध में आवष्यक जानकारी तथा प्रभावषील शर्तें एवं नियम संबंधी जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। वर्ष 2020-21 की शेष अवधि हेतु पुनर्निष्पादन की प्रक्रिया उपरांत सफल निविदादाता को मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) संशोंधित कंडिका 70 में उल्लेखित नवीन विकल्प चुनने की सुविधा युक्तियुक्त रूप में उपलब्ध होगी। नये टेण्डरदाता को ऑनलाईन टेण्डर में फार्म फीस 30 हजार रूपये का भुगतान करना अनिवार्य होगा। भुगतान नहीं होने पर टेण्डर निरस्त किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें