कलेक्टर ने किया पौनाग तालाब का निरीक्षण

( शहडोल )

तालाब की मेढ़ो में लाइटिंग एवं पौध रोपण के दिए निर्देश

  कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज बाणगंगा चौराहे से लगे हुए पौनाग तालाब का निरीक्षण किया तथा तालाब की मेंढ़ पर तालाब के नाम का बोर्ड लगाने सहित मेढ़ के चारो तहफ बेहतरीन लाइटिंग कराने के साथ सुगंधित फूलदार पौध रोपण कराने एवं तालाब में जल के उपर काई को हटाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि मेढ़ के चारो तरफ सुंदर सीढि़यों का निर्माण कराकर मेढ़ो में पेवर लगाने एवं तालाब में कमल के फूल विकसित करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने उन्होंने तालाब से लगे हुए 5 अन्य तालाबो को भी क्रमशः सुधार कराने एवं सौदर्यीकरण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पौनाग तालाब के मेढ़ के नीचे तथा रोड़ के बगल से वाहन पार्किग स्थल भी बनवाऍ, जिससे शहर के लोग अपने वाहन खडी कर तालाब में सूकून की हवा का आंनद लेते हुए सौर सपाटा भी कर सके। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री अमित तिवारी, तहसीलदार सोहागपुर श्री बी0के0 मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें