अमानक पाये गये बीज का क्रय-विक्रय भण्डारण एवं परिवहन प्रतिबंधित –
( मण्डला )
बीज के नमूने गुणवत्ता परीक्षण में अमानक पाये जाने पर संबंधित लॉट/बैच के बीज का क्रय-विक्रय भण्डारण एवं परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इस संबंध में उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि मेसर्स पांडे टेªडर्स बकौरी में मक्का (रासी सीड्स 3591) बीज प्रदाता संस्था राशि सीड्स लिमिटेड सत्यमूर्ति रोड रामनगर कोयमबटूर तमिलनाडू का बैच क्रमांक 20-01-36-1251(पी) 324981 के नमूने अमानक पाये जाने के कारण संबंधित लॉट बैच के बीज का जिले में क्रय-विक्रय, भण्डारण एवं परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने अमानक पाये गये बीज के शेष स्कन्ध को लाल स्याही से क्रॉस से चिन्हांकित करने तथा इस बीज के वितरण के संबंध में विस्तृत जानकारी 3 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
