नवीन औद्योगिक इकाई स्थापित कर अधिक से अधिक लोगो को रोजगार से जोड़े – कलेक्टर श्री सिंह

( होशंगाबाद )

उद्यमियो हेतु कार्यशालाओ का आयोजन किया जाए

  मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम भोपाल के अधीन नवीन औद्योगिक इकाई स्थापित करे जिससे स्थानीय लोगो को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके यह निर्देश कलेक्टर श्री धनंजय सिंह ने दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्रो में संसाधनो की उपलब्धता व रोजगार सृजन की संभावनाओं की समीक्षा की। उन्होने कहा कि जिले में स्थित औद्योगिक इकाई कीरतपुर, बाबई, मोहासा इत्यादि  औद्योगिक क्षेत्रो में नवीन औद्योगिक इकाईयो की स्थापना हेतु कार्यशाला आयोजित कर इच्छुक उद्यमियों को आकर्षित किया जाए।
बैठक में बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र कीरतपुर में इच्छुक उद्यमियों को भूखंड प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर उपलब्ध  कराये जा रहे हैं। कीरतपुर में 241 एकड़ में 181 भुखंड विकसित किये गये है जिनका आकार 512 वर्गमीटर से 14188 वर्गमीटर तक है। इच्छुक उद्यमी ऑनलाईन बुकिंग आईएनवीइएसटी डाट एमपीआइडीसी डाट सीओ डाट आइएन पर कर सकते हैं। बैठक में एमपीआईडीसी प्रबंधक अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें