नगर परिषद कैमोर द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के तहत निर्माण किया गया मिसाइल चंद्रयान-3
इसरो में कार्यरत चंद्रयान 3 की लॉचिंग टीम में शामिल रही मेघा भट्ट वर्चुली हुई शामिल
(कैमोर) नगर परिषद कैमोर द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के तहत मिसाइल चंद्रयान-3 निर्माण किया गया जिसका लोकार्पण नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट , मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कैमोर एवं कटनी जिले की गौरव इसरो में कार्यरत चंद्रयान 3 की लॉचिंग टीम में शामिल रही मेघा भट्ट वर्चुली जुड़ी जिन्होंने छात्रों का इस विषय में मार्गदर्शन दिया और अपना उद्बोधन प्रदान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष , स्कूल के छात्र छात्राए , गणमान्य नागरिक, एडवोकेट ब्रह्ममूर्ति तिवारी, रामकिंकर तिवारी, अमित शर्मा, बिहारी लाल यादव, पत्रकार आदि उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि सुश्री मेघा भट्ट सत्र 1996-1999 तक कैमोर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रहीं हैं।वह एक प्रतिभाशाली छात्रा के साथ-साथ एक बेहद सरल और सादगी पसंद व्यक्तित्व की धनी रही हैं।
कैमोर एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने कहा कि मेघा के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए सभी बच्चों को भी अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

