विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने रांझी क्षेत्र को दी बहुप्रतीक्षित तहसील भवन की सौगात

(जबलपुर) दादा ईश्वरदास रोहाणी जी के सपने को अथक प्रयासों से पूरा किया और आम जनता के लिए नया तहसील भवन का लोकार्पण अपने जन्मदिन के दिन किया।
इस ऐतिहासिक और यादगार अवसर पर जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय आशीष दुबे जी, राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मिकी, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष रिंकू विज , जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना जी , सीएसपी रांझी, थाना प्रभारी रांझी, एसडीएम रांझी रघुवीर सिंह मरावी, तहसीलदार राजीव मिश्रा, रीडर श्रीवास्तव सहित रांझी तहसील का राजस्व अमला और केंट विधान सभा के सभी निर्वाचित भाजपा पार्षद गण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रांझी तहसील अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष जगदीप प्रकाश टीटू ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगो का रांझी क्षेत्र के अधिवक्ताओं की ओर से स्वागत और सम्मान किया।
श्री जगदीप प्रकाश टीटू ने विधायक श्री अशोक रोहाणी जी एवम् जिला कलेक्टर से अधिवक्ताओं और पक्षकार गणों के लिए बैठक व्यवस्था हेतु शेड और कार्यालय हेतु दो कमरों और प्रसाधन सहित पीने के पानी की व्यवस्था हेतु निवेदन किया।
जिस पर विधायक जी की ओर से सारी मांगो को अति शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
जगदीप प्रकाश टीटू और रांझी क्षेत्र के अधिवक्ताओं की ओर से श्री अशोक ईश्वर दास रोहाणी जी का सम्मान किया गया और केक काटकर उनका शानदार जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने विधायक जी को कमल के फूल भेंट किए।
इस अवसर पर रांझी तहसील अधिवक्ता मंच के उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सचिव एल बी एस बघेल, एस पी गौतम, अरविंद साहू, सर्वेश त्रिपाठी, परमिंदर लांबा, संदल बाजपेई, विनय भूषण तिवारी, पुष्पराज तिवारी, मनोज सनपाल, विभव जैन, माधुरी साकेत, नेरुन्निषा , दीपक तिवारी, श्री पांडेय, भागीरथ चौधरी, महेंद्र अहिरवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें