Big Breaking News https://rpkpindianews.com/ ग्राम देवरी मझागवा- बेलगाम बल्कर ने कुचला मासूम बच्ची को मौके पर हुई मौत ग्रामीणों में हुआ भारी आक्रोश
( देवरी मझगवा )
एक बल्कर द्वारा कुमारी अर्चना पिता विनय बर्मन उम्र लगभग 4 वर्ष को कुचला, मौके पर ही बच्ची की हुई मौत ,बल्कर को जप्त कर लिया गया है, गावं देवरी मझगवा एक्सीडेंट में मौके पर हुई बच्ची की मौत से ग्रामीणों में हुआ आक्रोश पुलिस प्रशासन हुआ मुस्तैद एसडीओ मैड़म शिखा सोनी कैमोर थाना प्रभारी शुक्लाजी एवं नायब तहसीलदार जितेन्द्र पटेलजी ने मौके पर पहुकर आक्रोशित ग्रामीण जनों एवं परिवारजनों से बात कर तत्कालिक ₹10000रु. की मदद एवं नियमानुसार शासन द्वारा मुआवजा की कार्यवाही के लिए शासन प्रशासन ने पूर्णतः आश्वासन दिया है और ग्रामीणों की विशेष मांग हैवी वाहन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जायें, हैवी वाहनों की आवा जाही मुख्य सड़क मार्ग झुकेही सड़क से होते हुए कैमोर पहुंचेंगे जल्द होगी कार्यवाही शासन प्रशासन के अधिकारी द्वारा यह आश्वासनों के आधार पर आक्रोशित आमजनों एवं परिजनों में सामंजस्य स्थापित किया गया तब जाकर बच्ची के शव को शवपरीक्षण हेतु विजयराघवगढ़ शासकीय हॉस्पिटल ले जाया गया है आक्रोशित ग्राम वासियों ने शासन प्रशासन से अपनी बातों में मुख्य बताया है रात दिन बेलगाम हैवी वाहनों की चपेट में आए दिन पशुओं जानवरों आते रहते इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही है हो किंतु शासन-प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं देता है जबकि शासन प्रशासन के बड़े अधिकारी रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं फिर भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई जिसके कारण ऐसी अप्रिय घटना घटती जा रही है देवरी मझागवा प्राइमरी व मिडिल स्कूल के पास सड़कों के किनारे खड़े रहते है हैवी वाहन जिसके कारण आए दिन हो रही है अप्रिय घटनाएं अब देखना यह होगा कि इस दुर्घटना क्रम के बाद शासन प्रशासन जिस तरह से आश्वासन दिए गए हैं उस पर कोई अमल व कार्यवाही की जाती है कि नहीं, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा या फिर और दुर्घटनाएं ग्रामीणों को देखनी होगी,,
आर पी के पी न्यूज़ इंडिया से संता विश्वकर्मा एवं शिवविनायक तिवारी की रिपोर्ट

