जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदन आंनद पिता सोबाल यादव निवासी देवास ने आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ईलाज के लिए सहायता दिलाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक आनंदीलाल पिता खल्लीप्रसाद निवासी भूतियाखुर्द ने ईलाज के लिए सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
खराब सोयाबीन फसल की क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत नागुखेड़ी के किसानों ने खराब सोयाबीन फसल की क्षतिपूर्ति राशि दिलाई जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
