“मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत उमरिया पुलिस द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

(उमरिया)  मैं हूँ अभिमन्यु अभियान का उद्देश्य महिलाओं के लिए सम्मान व सुरक्षा का भाव आमजन के दिलो में जगाना है – डीआईजी शहडोल

उमरिया 8 अक्टूबर- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार उमरिया पुलिस द्वारा जिले में मैं हूँ अभिमन्यु अभियान शुरूआत हो गई है । थाना पाली क्षेत्रान्तर्गत मां बिरासनी मंदिर पाली में डीआईजी शहडोल सुश्री सविता सुहाने की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी शहडोल ने कहा कि मैं हूँ अभिमन्यु अभियान का उद्देश्य महिलाओं के लिए सम्मान व सुरक्षा का भाव आमजन के दिलो में जगाना है। उन्होने कहा कि महिलायें आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है परंतु समाज के कुछ हिस्से में कुरीतियां आज भी व्याप्त है जिन्हे जड़ से खत्म करने हेतु पुरूषो को आगे आना होगा एवं महिलाओं को समाज में उनको वही जगह देने के लिये आवाज उठानी होगी जिसकी वो हकदार है । हमें हमारे आसपास इस तरह का वातावरण तैयार करना है जिससे कि महिलायें अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हुये सम्मान के साथ देश के विकास में अपना सहयोग दे सकें । इसके साथ महिला थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन पर मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत निगहरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल में ही अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा अभिनय किया गया । उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति नें अभियान को रोचक बनाया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आवश्यक बात सभी को समझाई गई । पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन में गठित टीम द्वारा लगातार स्कूल / कॉलेज / छात्रावास जाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहै है उमरिया पुलिस की यह कार्यवाही आगामी आदेश तक निरंतर जारी है ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें