मद्य निषेध सप्ताह का समापन समारोह ब्रह्माकुमारीज केंद्र के सभागार में हुआ संपन्न

(झाबुआ)  कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में संपूर्ण मध्य प्रदेश नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला झाबुआ एवं ब्रह्मकुमारीज सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में मद्य निषेध सप्ताह समापन समारोह मंगलवार को ब्रह्माकुमारीज के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कार्यरत अन्य संस्थाएं जैसे अखिल विश्व गायत्री परिवार जैसी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए तथा उन्होंने झाबुआ को व्यसनमुक्त बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को साझा किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चे और युवा देश का भविष्य है और माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखें और नशे से दूर रखें। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री पंकज सांवले ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की गई और बताया कि यह केवल सप्ताह का समापन है नशा मुक्त भारत अभियान आगे भी इसी प्रकार से चलता रहेगा।

दीदी ने गहन राजयोग ध्यान द्वारा सभी को कुछ क्षणों के लिए गहन शांति की अनुभूति कराई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन ज्योति दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण चैतन्य देवियों की झांकी रही। कार्यक्रम में सभी संस्थाओं द्वारा मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत किए गए कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले, श्री यशवंत भंडारी, मानवाधिकार आयोग से श्री एम. के. फुलपगारे, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री जगदीश सिसोदिया, जिला प्रबंधक एनआरएलएम श्री कृष्णा रावत तथा अन्य पदाधिकारीगण व आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा नशा मुक्ति की झांकी का दर्शन किया गया व चैतन्य देवी की आरती की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें