बालिका सुरक्षा के लिए समग्रता और समन्वय से होगा काम:- संभागायुक्त

संवेदनशील बालिकाओं के लिए इंदौर पुलिस द्वारा चलाया गया सृजन कार्यक्रम सराहनीय संभागायुक्त ने महिला एवं बाल विकास तथा पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक ली

(इन्दौर)  इंदौर पुलिस ने संवेदनशील बालिकाओं की सुरक्षा, मार्गदर्शन और जागरूकता के लिए सृजन कार्यक्रम चलाया हुआ है। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने आज पुलिस विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक लेकर इस दिशा में और परिणाम मूलक कार्य करने की योजना पर चर्चा की। बैठक मेंएडीशनल पुलिस कमिश्नर श्री मनोज श्रीवास्तव, डीसीपी हेडक्वॉर्टर श्री जगदीश डाबर, महिला सुरक्षा शाखा की एडिशनल एसपी श्रीमती प्रियंका डोडवे, महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक सुश्री संध्या व्यास सहित अन्य अधिकारीगण एवं इस क्षेत्र में कार्य कर रहे विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें