बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

(झाबुआ) कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं के प्रति सकारात्मक पुरुष भागीदारी एवं महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण हेतु विभिन्न गरबा पांडालों एवं आंगनवाड़ी क्षेत्र में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ज्ञातत्व है कि महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से संपूर्ण प्रदेश के साथ जिले में 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक शक्ति अभिनंदन अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें