शिविर के माध्यम से 48 पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया
(इन्दौर) संचालक पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुक्रम एवं संभागायुक्त श्री दीपक सिंह के मार्गदर्शन में संभागीय पेंशन कार्यालय इंदौर में तीन दिवसीय पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के प्राप्त 48 पेंशन प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करते हुए पेंशन भुगतान आदेश जारी किये गए है। संभागीय पेंशन अधिकारी इंदौर ने बताया कि उक्त शिविर में विभिन्न विभागों के पेंशन प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया।
