नोएल टाटा को नियुक्त किया गया टाटा ट्रस्ट का नया अध्यक्ष

(मुंबई) नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को रतन टाटा के निधन के बाद मुंबई में एक बैठक हुई थी जिसमें रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बना दिया गया है। बैठक में ये फैसला सभी के सहमति से लिया गया।

इसके तहत नोएल टाटा को टाटा समूह के दो सबसे महत्वपूर्ण धर्मार्थ संस्‍थाओं “सर रतन टाटा ट्रस्ट” और “सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट” का प्रमुख नियुक्‍त किया गया है। ये पहले इन संस्‍थाओं में ट्रस्‍टी के तौर पर शामिल थे। अब इन्‍हें टाटा ट्रस्‍ट का चेयरमैन नियुक्‍त कर दिया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें