पंचकोशी मार्ग के सभी पड़ाव पर्यटक ग्राम घोषित होंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन जिले के बोरेश्वर-दंगवाड़ा, गजनी खेड़ी और रुणीजा ग्राम को भी पर्यटन से जोड़ेंगे
होटल व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए उज्जैन में सिंगल विंडो केंद्र बनेगा

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए समुचित आवास व्यवस्था के लिए व्यवसाईयों से होटल, टेन्ट सीटी बनाने का आहवान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवसाई आगे आकर उज्जैन आगामी सिंहस्थ की आवश्यकताओं को देखते हुए होटल बनाएं। पर्यटन विकास निगम इसके लिए 30 प्रतिशत तक अनुदान देगा। उन्होंने होमस्टे भी बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि पंचकोशी मार्ग के 118 किमी लंबे रास्ते पर आने वाले सभी पड़ावों को पर्यटक ग्राम घोषित किया जाएगा और उनका विकास किया जाएगा। उन्होंने उज्जैन जिले के दंगवाड़ा, रुणीजा और गजनी खेड़ी जैसे अन्य ग्रामों को भी ग्रामीण पर्यटन से जोड़ने के कहां।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें