कलेक्टर ने नगरपालिका धनपुरी के निर्माणाधीन कार्यों एवं स्थानों का किया अवलोकन

( शहडोल )

खसरा नं. 75 की शासकीय भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराऍ- कलेक्टर

    कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आज  धनपुरी भ्रमण के दौरान नगरपालिका धनपुरी के निर्माणाधीन कार्यों एवं स्थानों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने  वार्ड नं.1 में लगभग 3.50 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मॉडल रोड़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने  उपयंत्री श्री मनोज श्रीवास्तव को मॉडल रोड़ में  प्लांनटेंशन  कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मॉडल रोड़ के बगल में  स्थिति शासकीय भूमि खसरा नं. 129 एवं 75 का  अवलोकन किया। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा को निर्देशित किया कि शासकीय भूमि के अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए एवं उक्त भूमि पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरपालिका अधिकारी धनपुरी एवं राजस्व  अमले हेतु आवास बनाने के प्रस्ताव तैयार करें। उन्होने निर्माणाधीन मॉडल रोड़ पर बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने  ज्वालामुखी मंदिर, वार्ड़ नं.9 के अन्तर्गत तालाब का निरीक्षण किया एवं पिटिंग काडऱ्, बाउण्ड्रीवाल मरम्मत तथा लाईट आदि की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी धनपुरी को दिए। निरीक्षण के समय तहसीलदार बुढ़ार श्री भरत सोनी, नायब तहसीलदार सुश्री साक्षी गौतम सहित नगरपालिका धनपुरी का अमला उपस्थित था।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें