सिविल लाइन क्षेत्र में बिना मास्क लगाये व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही जारी –
( सागर )
कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन क्षेत्र में बिना मास्क लगाये व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की गई। सिटी मजिस्ट्रेट श्री पवन बारिया नगर निगम उपायुक्त डॉ प्रणय कमल खरे द्वारा बगैर मास्क लगाने वालों पर कार्रवाई की गई एवं चालानी कार्रवाई के साथ मास्क भी प्रदान किए गए।
