किल कोरोना अभियान में शुक्रवार को हुआ 10 हजार 43 घरों का सर्वे

कटनी  राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को जड़मूल से नष्ट करने संचालित प्रदेश व्यापी किल कोरोना अभियान के तहत कटनी जिले में तीसरे दिवस शुक्रवार 3 जुलाई को 225 सर्वे दलों द्वारा 10 हजार 43 घरों का सर्वे कर 48 हजार 314 परिवार सदस्यों (व्यक्तियों) का सर्विलान्स हेल्थ सर्वे किया गया है।

            कलेक्टर शशिभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित किल कोरोना अभियान के तहत प्रथम दिवस सर्वे के दौरान सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के 23 व्यक्ति पाये गये हैं। जबकि 2225 व्यक्तियों द्वारा आरोग्य सेतु एप का उपयोग मोबाईल पर किया जा रहा है। सर्वे के दौरान 111 व्यक्तियों की मलेरिया आरडीटी किट से बुखार जांच की गई है। डेंगू बुखार का कोई भी मरीज नहीं मिला है। टीबी के संभावित 21 और कुष्ठ के 2, डायरिया के 47 मरीज पाये गये हैं। इस दौरान 1423 ओआरएस पैकेट, 315 जिंक के पैकेट तथा इम्युनिटी बूस्टर आयुष औषधियों और काढ़ा के पैकेट भी बांटे गये हैं। बड़वारा विकासखण्ड में 1360 घरों का सर्वेक्षण कर 7432 सदस्यों, बरही में 1062 घरों के 6047, बहोरीबंद के 3222 घरों का सर्वेक्षण कर 15528, ढीमरखेड़ा में 1924 घरों के 8435 सदस्यों, कन्हवारा के 266 घरों के 1113, कटनी शहर के 1139 घरों के 5010, रीठी ब्लॉक के 703 घरों के 2952 और विजयराघवगढ़ के 367 घरों के 1797 परिवार सदस्यों का सर्विलान्स हेल्थ चैकअप किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें