एडीएम ने पहाड़ी पहुंचकर लिया किल कोरोना अभियान के सर्वे का जायजा
कटनी – कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उन्मूलन के लिये एक जुलाई से प्रारंभ प्रदेशव्यापी किल कोरोना अभियान के चौथे दिवस अपर कलेक्टर साकेत मालवीय आकस्मिक रुप से कटनी तहसील अन्तर्गत ग्राम पहाड़ी पहुंचकर सर्वे दलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का जायजा लिया। उन्होने सर्वेदलों से अब तक की गई कार्यवाहियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही दलों द्वारा की जा रही गतिविधियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी उन्होने दिये। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहै।

