मध्यप्रदेश अभियोजन पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ अब करेगा पर्यावरण और स्वास्थ्य की भी देखभाल –

( अलिराजपुर )

महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन मध्यप्रदेश श्री पुरूषोत्तम शर्मा ने क्लीन एवं ग्रीन अभियान व फीट एंड फास्ट अभियान शुरू करने के दिये निर्देश। प्रमुख जनसम्पर्क अधिकारी, लोक अभियोजन श्रीमती मौसमी तिवारी ने बताया कि दिनांक 4 जुलाई 2020 को लोक अभियोजन विभाग के अधिकारीयो द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक श्री पुरूषोत्तम शर्मा, महानिदेशक/संचालक लोक अभियोजन मध्यप्रदेश के मार्गदर्शन मे विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इसमे श्री शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी को अभियोजन अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यो का पालन भी करना है जिसके लिए अपराध के साथ-साथ प्रकृति के प्रति भी जागरूकता अभियान समाज मे विभिन्न माध्यमो से चलाये। क्लीन एण्ड ग्रीन अभियान के अंतर्गत  जुलाई माह मे प्रत्येक जिले मे पचास पेड़ लगाये जायेंगे प्रकृति को बनाये रखने के लिए पेपरलेस वर्किंग को बढ़ावा दिया जायेगा। कागज का कम से कम उपयोग किया जायेगा। अधिकांश काम ई-मेल आदि के माध्यम से किये जायेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें