कलेक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और तहसील का निरीक्षण

कटनी  ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने सोमवार को बड़वारा तहसील पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम बलबीर रमन, तहसीलदार क्षमा सराफ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 एस0के0 निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, सीईओ जनपद ज्ञानेन्द्र मिश्रा, बीएमओ डॉ0 अनिल झामनानी भी उपस्थित थे।

            कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़वारा में ओपीडी, आईसोलेशन कक्ष, एनआरसी, जनरल वॉर्ड सहित फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एमएमयू और आरआरटी कार्यरत है। आईसोलेशन 10 बेड का बनाया गया है। अब तक 55 संदिग्ध प्रकरणों के सैम्पल जांच हेतु लिये गये हैं। जिनमें कोई भी सैम्पल पॉजीटिव नहीं आया है। अस्पताल की ओपीडी 10 से 20 मरीजों की होती है। फीवर क्लीनिक में 2 मरीज देखे गये हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक्सरे मशीन की अनुपलब्धता के दृष्टिगत जिला अस्पताल कटनी की अनुपयोगी रखी एक्सरे मशीन स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनरल रोगी वार्ड को एनआरसी कक्ष में शिफ्ट कर आईसोलेशन वार्ड को पृथक करें और आने-जाने का रास्ता भी अलग करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थायें दुरुस्त रखने तथा उचित स्वरुप में साफ-सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।

            कलेक्टर श्री सिंह ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टों के सत्यापन और आरसीएमएस में दर्ज राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें