राज्य मंत्री श्री गिर्राज डण्डोतिया आज मुरैना आयेंगे –
( मुरैना )
मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री श्री गिर्राज डण्डोतिया एक दिवसीय प्रवास पर 8 जुलाई को प्रातः 8 बजे मुरैना पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री डण्डोतिया सुबह 9 बजे ग्राम लालौर आगमन गुर्ज वाले बाबा मंदिर में दर्शन, 9.30 बजे ग्राम बड़ोखर आगमन एवं हनुमान जी मंदिर में दर्शन, 9.45 बजे ग्राम मुडि़याखेरा, 10 बजे ग्राम गंजरामपुर, 10.15 बजे ग्राम जींगनी पहुंचकर कायकर्ताओं से चर्चा करेंगे। राज्य मंत्री श्री डण्डोतिया प्रातः 10.30 ग्राम खेरा में नलजल योजनान्तर्गत पानी की टंकी का भूमिपूजन एवं कार्यकर्ताओं से सामान्य भेंट करेंगे। राज्य मंत्री श्री डण्डोतिया प्रातः‘ 11 बजे चोरपुरा में बौद्ध मंदिर दर्शन, 11.15 बजे ग्राम बड़ागांव में कार्यकर्ताओं से सामान्य भेंट, 11.30 बजे ग्राम घुसागवां आगमन, 11.45 बजे ग्राम खुर्द आगमन, 12 बजे रपट का पुरा आगमन, 12.15 बजे दिमनी आगमन एवं कार्यकर्ताओं से सामान्य भेंट, 12.30 बजे ग्राम रतीराम पुरा, 12.45 बजे उमरिया का पुरा, 1 बजे रानपुर, 1.35 बजे गोठ, 1.30 बजे पाय का पुरा, 1.45 बजे बरेह, 2 बजे बड़फरा, 2.15 बजे अम्बाह कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
राज्य मंत्री श्री डण्डोतिया 3.45 बजे थरा में बालक दास मंदिर पर दर्शन, 4 बजे नावली में नलजल योजना पानी की टंकी का भूमिपूजन, 4.30 बजे लालजीत का पुरा में लोचन दास बाबा मंदिर पर दर्शन, 4.45 बजे पलना, 5 बजे सेंथरा, 5.15 बजे सिंहपुरा, 5.30 बजे पोरसा नागाजी धाम एवं 5.45 बजे पोरसा के प्रस्थान कर मुरैना के लिये रवाना होंगे।
