विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन पत्र आमंत्रित –

( झाबुआ )

प्रबंध संचालक, म.प्र. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिये वित्तीय वर्ष 2020-21  के लिए सभी योजनाओं- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 10.00 से 200.00 लाख रूपये तक, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, 0.50 से 200.00 लाख तक, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 0.50 से 10.00 लाख रूपये तक, सावित्रीबाई फूले स्वसहायता समूह योजना में 0.50 हजार प्रति महिला का लक्ष्य जिला अंत्यावसायी झाबुआ को प्राप्त हो चुके है। योजना का लाभ केवल नवीन उद्योग, सेवा क्षैत्र एवं व्यवसाय के लिए देय होगा।
इन सभी योजनाओं में ऋण लेने के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। एम.पी.ऑनलाईन का पोर्टल अभी होल्ड पर है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के लक्ष्य जिले की विभिन्न बैकों को विभाजित किये जा चुके है। इच्छुक व्यक्ति कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति (कलेक्टोरेट) झाबुआ से कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते है या मोबाईल नम्बर 9977313333, 9993331996 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें