प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लिए पंजीयन प्रारंभ

मछुआरों, मछली विक्रेता, मछली पालन के हित धारक http://pmssy.dof.gov.in एवं http://nfdp.dof.gov.in पर करें पंजीयन

(देवास)  सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना (PM-KSSY)के अन्तर्गत राष्ट्रीय मत्स्य डिजीटल प्लेटफॉर्म (N.F.D.P.) पर पंजीयन प्रारंभ हो गये हैं। सभी मछुआरों, मछली किसानों, मछली विक्रेता, मछली पालन के अन्य हितधारक http://pmssy.dof.gov.in एवं http://nfdp.dof.gov.in का उपयोगकर पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन स्वयं के मोबाइल फोन अथवा किसी भी कॉमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) कम्प्यूटर सेवा केन्द्र से कराये जा सकते हैं। पंजीयन के लिए आधारकार्ड, बैंक पासबुक एवं स्वयं का मोबाइल नम्बर जिस पर आधार लिंक हो कि आवश्यकता होगी।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि उक्त पोर्टल से मछली पालन में बड़ा बदलाव आयेगा। उक्त पोर्टल योजनाओं का लाभ देने के लिए बनाया गया हैं। जिसमें असंगठित क्षेत्र के मत्स्य पालन से जुड़े सभी व्यक्तियों को एक ही प्लेट फॉर्म पर लाकर उनका पंजीयन करना हैं, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ उन्हें सीधे मिल सके।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें