युवाओं को जानना चाहिए क्यों जरूरी है उनके लिए फॉर्म-6,7 और 8 1 जनवरी को हो रहें 18 वर्ष के तो फॉर्म 6 भरना जिम्मेदारी
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं
भारत निर्वाचन आयोग का हर मतदाता के लिए कहना है कि अब वर्ष में 4 तिथियों में नामावली के शुद्धिकरण का किया जाता है। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों नामावली प्रदर्शित की जाती है।जिसे देखकर मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते हैं,कि आपका नाम मतदाता सूची में है,या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है,तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं।
नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं
आयोग के निर्धारित प्रारूप 6 को भरकर प्रस्तुत करने के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते है। इनमें एक रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो, आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी और घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
