न्यायोत्सव के तहत श्रमिक बस्तियों में शिविर आयोजित कर सामग्रियों वितरित की
(हरदा) मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा द्वारा 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को श्रमिक बस्ती विकास नगर, हरदा एवं श्रीनगर कॉलोनी में पैरालीगल वॉलेंटियर के सहयोग से ग्रामीणजन को विधिक सेवा संस्था की कार्यप्रणाली एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध मेें जानकारी देने के लिये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थितजनों को विधिक सहायता योजना एवं नालसा टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई। शिविर के बाद उपस्थित बच्चों को बिस्कुट, टॉफी व गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया। शिविर में सुश्री अपर्णा लोधी जिला विधिक सहायता अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्रीमती ज्योति राजपूत, श्रीमती शैफाली घावरे, कु. वंदना मालविया और सुश्री प्रिया कनाडे, श्रीमीत सुरेन्द्र कौर, श्रीमती कंचन लोनिया आदि उपस्थित थी।
