राजस्व अधिकारियों की बैठक 10 जुलाई को –
( शाजापुर )
राजस्व अधिकारियों के माह जून 2020 में किये गये राजस्व एवं अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक 10 जुलाई 2020 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 2.00 बजे आयोजित होगी। बैठक में राजस्व एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की जावेगी।
बैठक के एजेण्डा अनुसार आरसीएम.एस. की समीक्षा (राजस्व अभियान के तहत नामान्तरण एवं बटवारा प्रकरणो का निराकरण), सी.एम.हेल्पलाइन दर्ज प्रकरणों का निपटारा विशेष फोर्सक्ज्लोड/ लेबल-4 प्रकरण, कोविड-19 की प्रगति के संबंध में (स्क्रीनिंग/निराश्रित एवं प्रवासी मजदूरो को खाद्यान्न/भोजन वितरण), बाढ़ आपदा/राहत कार्यों के संबंध में की गई व्यवस्था की सम्पूर्ण जानकारी, पी.एम. किसान कल्याण तथा भू अभिलेख से संबंधित विषय की जानकारी मांगी गई है।
