जिले में वर्षा की स्थिति –
( हरदा )
जिले में चालू मानसून मौसम के दौरान गत एक जून से अब तक 321.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष की इसी अवधी की औसत वर्षा 301.6 मि.मी.है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि अभी तक हरदा में 391.3 (गत वर्ष 242.6) मि.मी., टिमरनी में 284.8 (गत वर्ष 400.0) मि.मी., खिरकिया में 288.2 मि.मी. (गत वर्ष 262.4) मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य वर्षा 1261.7 मि.मी. है। पिछले 24 घंटों में हरदा में 0.0 मि.मी., टिमरनी में 0.0 मि.मी., खिरकिया में 9.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
