पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी –
( कटनी )
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2020 के पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पूर्व में मतदाता सूची पर दावा-आपत्तियां लेने की अंतिम तिथि 9 जुलाई निर्धारित की गई थी, जिसे कोविड-19 संक्रमण के निरन्तर बढ़ रहे प्रकरणों के कारण दावा-आपत्ति प्राप्त करने का की तिथि को 1 जुलाई 2020 से 25 जुलाई 2020 तक कर दी गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मालवीय ने इस संबंध में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत, तहसीलदार व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया है कि वे कार्यक्रम के अनुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुरीक्षण का कार्य समय सीमा में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
