उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में प्रवेश प्रांरभ –

( नीमच )

शासकीय उत्‍कृष्‍ट विदयालय नीमच के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 9 वी एवं 11 वीं में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। कक्षा वीं में मेरिट सूची से कई छात्र-छात्राओं को ऑनलाईन प्रवेश दिया जा चुका है, जो कोई छात्र-छात्रा ऑनलाईन प्रवेश से वंचित है। वे कार्यालयीन समय प्रात: 11 से 2 बजे के बीच मॉस्‍क व सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन करते हुए अपने आवेदन संबंधित कक्षा अध्‍यापक को प्रस्‍तुत करें।
विद्यालय भवन में प्रवेश पूर्व स्‍क्रीनिंग तथा सेनेटाईज होकर ही प्रवेश करेंगें तथा विदयालय में उपलब्‍ध कराई गई व्‍यवस्‍था का पालन करेगें। इसी तरह कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 15 जुलाई 2020 तक कक्षा अध्‍यापक के माध्‍यम से स्‍वीकार किए जा रहे है। इच्‍छुक छात्र जिन्‍होने इस वर्ष कक्षा 10 वीं में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्‍त किए है। वे सम्‍पर्क करें। चयन विषयावार मेरिट सूची के आधार पर होगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें