गलत जानकारी देने पर शाखा प्रबंधक को जारी करें कारण बताओ नोटिस – कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना

(जबलपुर) कलेक्‍टर श्री दीपक सक्‍सेना ने उपार्जन केन्‍द्रों के निर्धारण के संबंध में आज संपन्‍न हुई बैठक में अधिकारियों को धान उपार्जन के दृष्टिगत प्रत्‍येक वेयर हाउस का निरीक्षण करने के निर्देश दिये है, ताकि किसानों को भविष्‍य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्री सक्‍सेना ने खरीदी शुरू होने से पहले धान रखे जाने पर मझौली स्थित निशिका वेयर हाउस को ब्‍लैक लिस्‍ट करने के लिए नोट‍िस जारी करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने मनसकरा सिहोरा स्थित आशी वेयर हाउस में पहले से ही चावल रखा हुआ पाये जाने पर वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के शाखा प्रबंधक कैलाश चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी बैठक में दिये। इस वेयर हाउस को श्री चौहान के प्रतिवेदन के आधार पर ही खरीदी केन्‍द्र बनाया गया था। बैठक में कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि मझौली में धान उपार्जन के केन्‍द्र बढ़ाये जायें। उन्‍होंने यह भी कहा कि कौन-कौन से एरिया उपार्जन केन्‍द्रों की दृष्टि से छूट रहें है उन्‍हें देखें और उपार्जन में सही कार्य करें। जहां कहीं भी लापरवाही पाई जाती है तुंरत कार्यवाही करें। बैठक में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक डिप्‍टी कलेक्‍टर कुलदीप पारासर, सहायक आपूर्ति नियंत्रक संजय खरे, नागरिक आपूर्ति निगम, वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन तथा उपार्जन से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें