मतदाता जागरूकता का संदेश रैली व नुक्कड नाटक से
(विदिशा) कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जरूर जुडवाएं का संदेश रैली व नुक्कड नाटक के माध्यम से सम्प्रेषित किया जा रहा है। शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया था। रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा ने नीमताल चैराहे पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। मतदाता जागरूकता रैली ओवरब्रिज होते हुए दुर्गानगर चैराहे पर सम्पन्न हुई। यहां नुक्कड नाटको के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश दिए गए है।
रैली और नुक्कड नाटक में ईएलसी क्लब के द्वारा नवीन भावी मतदाताओं को जागरूक करने के संदेश सम्प्रेषित किए गए है। रैली व नुक्कड नाटक में शासकीय कन्या अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राएं, उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी तथा एसएटीआई व सेन्टमेरी के विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई है। इस दौरान नायब तहसीलदार, अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्या के अलावा छात्र-छात्राएं सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई है।
