नुक्कड़ नाटक कर बालिकाओं ने दिया सही उम्र में विवाह करने का संदेश
(खरगोन) हम होंगे कामयाब पखवाड़े के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग भीकनगांव के तत्वाधान में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा एवं लिंग समानता के मुद्दे पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती अवास्या एवं भीकनगांव एसडीएम श्रीमती आकांक्षा करोठिया के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास की बालिकाओं द्वारा भीकनगांव हाट बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से संदेश दिया गया कि लड़के और लड़की का विवाह सही उम्र में करना चाहिए और बाल विवाह होने की स्थिति में क्या करना चाहिए और बाल विवाह के क्या-क्या नुकसान है।
नुक्कड़ नाटक के दौरान महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती भारती, श्रीमती ममता मगरे, श्रीमती सलिता बिल्लौरे, कल्पना भावसार, सुषमा मंडलोई, तरंग वाजपई, संगीता, उर्मिला, ममता, नंदा, बबलु चौहान, शिक्षिका विद्या वास्कले, सीमा निगवाल, संतोषी मंडलोई एवं साधना कानूनगो सहित अन्य उपस्थित थे।
