एक जनवरी 2020 की स्थिति में त्रि-स्तरीय पंचायतो की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ/ दावे-आपत्ति अब 25 जुलाई तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे, संशोधित कार्यक्रम जारी –

( होशंगाबाद )

उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन शाखा होशंगाबाद ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रि-स्तरीय पंचायतो की फोटोयुक्त मतदाता सूची 1 जनवरी 2020 की स्थिति में पुनरीक्षण हेतु जारी कार्यक्रम अनुसार जिले की समस्त 7 जनपद पंचायतो की 435 ग्राम पंचायतो की प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 1 जुलाई को किया जा चुका है। प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं जनपद पंचायत मुख्यालय एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय में नि:शुल्क किया जा सकता है। प्रकाशित मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करवाने, दर्ज प्रविष्टी को संशोधित कराने एवं दर्ज प्रविष्टी पर आपत्ति प्रस्तुत किये जाने हेतु, दावे-आपत्ति के प्रारूप प्राधिकृत कर्मचारी जो ग्राम पंचायत मुख्यालय के लिए निर्धारित स्थान पर अब 25 जुलाई 2020 तक उपस्थित रहेंगे दावे/आपत्ति उनके समक्ष प्रस्तुत किये जा सकते हैं। प्राप्त दावे-आपत्ति पर जाँच उपरांत रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाकर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 5 अगस्त  तक प्राप्त दावा आपत्ति आवेदन पत्रो का निराकरण किया जायेगा, 14 अगस्त  तक निराकृत दावा आपत्ति आवेदन पत्रो की इआरएमएस में प्रविष्टि की जायेगी, 17 अगस्त को दावे आपत्ति की चैकलिस्ट तैयार की जायेगी, 20 अगस्त को चैक लिस्ट की जांच कर त्रुटि सुधार उपरांत वेण्डर का वापस की जायेगी तथा 22 अगस्त को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व वेण्डर द्वारा फोटोयुक्त और फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची जेनरेट की जायेगी और 25 अगस्त को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची वेबसाइट पर अपलोड की जायेगी। वेण्डर द्वारा 29 अगस्त को फोटोयुक्त मतदाता सूची को मुद्रित कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना होगा। 2 सितम्बर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत तथा अन्य विहित स्थानो पर सार्वजनिक प्रकाशन करेंगे, 4 सितम्बर को अंतिम मतदाता सूची की फोटो रहित सीडी विक्रय के लिए उपलब्ध कराई जावेगी तथा 5 सितम्बर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची के सार्वजनिक प्रकाशन का प्रमाण पत्र स्केन कर अपलोड किया जायेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें