पिछले सप्ताह में 08 अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन को अटेंड नहीं किया, 3-3 दिवस का वेतन काटा
(मुरैना) कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना 02 दिसम्बर को सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 08 अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन को अटेंड नहीं किया, इसलिये कलेक्टर ने 3-3 दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किये है। उन्होनें कहा कि कार्य नहीं तो वेतन नहीं के तहत यह कार्यवाही की गई है। तहसीलदार अम्बाह मधुलिका तोमर, सीएमएचओ डॉ. पदमेश उपाध्याय, जनपद सीईओ पोरसा श्री देवेन्द्र जैन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी पहाडगढ़ डॉ. अनुभा माहेश्वरी, सीएमओ कैलारस सुरेश गोयल, एज्युकेटिव इंजीनियर श्री पीएस जाटव, तहसीलदार पोरसा श्री भारतेन्दु सिद्धार्थ गौतम और जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके सक्सेना का 3-3 दिन का वेतन काटने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिये है।
