07 पेटी शराब सहित दो आरोपियो को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार

-ःःप्रेस नोटःः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री ललित शाक्यवार द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार रखने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान के दौरान आज दिनांक 10.07.2020 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुयी कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल एमपी 21 एमएफ 1662 में काफी बडी मात्रा में अवैध शराब लेकर पन्ना तरफ से कटनी की ओर आ रहे है, मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये एक टीम के साथ ग्राम मझागंवा फाटक में जाकर घेराबंदी की गई तो कुछ देर में मुखबिर द्वारा बताई मोटर सायकिल आयी जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर रोका गया, तो मोटर सायकिल में एक व्यक्ति मोटर सायकिल चला रहा था तथा दूसरा व्यक्ति बीच में शराब की कुछ पेटीयो को रख कर पकडा हआ था व मोटर सायकल में लोहे के बनवाये गये हुक में भी थैलो में लटका कर शराब रखे हुये थे। जिससे उनका नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1- सोनू पिता स्व. रामचंन्द्र जैठानी उम्र 28 वर्ष 2- प्रकाश पिता सुरेश भागवानी उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी कैरन लाईन थाना माधवनगर जिला कटनी का होना बताये। तथा उनके पास रखी 07 पेटीयो में देशी शराब होना बताये। जो मौके पर आरोपियो के कब्जे से 07 पेटी देशी शराब प्लेन कुल 63 लीटर कीमती 35000 रूपये की मिली जिससे रखने के संबंध में लायसेंस पुछां गया तो लायसेंस नही होना बतायें। तब आरोपियो के कब्जे से धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब जप्त कर आरोपियो व प्रयुक्त मोटर सायकल को थाना लाया गया जो थाने में अपराध क्रं. 389/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी पेश किया जाता हैं। आरोपियो द्वारा पन्ना जिले से शराब लाना बताया गया हैं जो साक्ष्य संकलित कर पन्ना जिले के शराब दुकान संचालक के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

पुलिस कार्यवाही मे विषेष भूमिका:- उपरोक्त प्रकरण के 07 पेटी देशी शराब प्लेन कुल 63 लीटर कीमती 35000 रूपये सहित आरोपियो को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विपिन सिंह थाना प्रभारी कुठला,उप निरीक्षक रमेश कौरव,प्रआर 472 संतोष सिंह,आर.434 अविनाश मिश्रा, आर.116 राकेश त्रिपाठी,आरचा.572 शिवप्रकाश तिवारी की प्रमुख भूमिका रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें