कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त –
( विदिशा )
अनुविभागीय दण्डाधिकारी विदिशा श्री गोपाल सिंह वर्मा के द्वारा सम्पूर्ण लॉकडाउन का अवधि दरम्यिन तक सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो इसके लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। सहयोग हेतु पटवारियों की ड्यूटी नामदर्ज लगाई गई है।
एसडीएम श्री वर्मा के द्वारा छह पांइटो पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है तदानुसार निर्धारित पाइंट कोतवाली थाना अंतर्गत तहसीलदार श्रीमती सरोज अग्निवंशी, सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार श्री केएन ओझा, माधवगंज चौराहे पर नायब तहसीलदार सुश्री पारूल जैन सांची रोड अग्रवाल अकाडमी पर नायब तहसीलदार श्री प्रमोद उइके, रामलीला चौराहा पर नायब तहसीलदार सुश्री अंकिता यादुवंशी तथा मिर्जापुर चौराहा क्षेत्र पर नायब तहसीलदार श्री सिद्वांत सिंह सिंगला को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है।
