लापरवाही एवं उदासीनता के आरोप में उपवन मण्डल विजयपुर के अनुविभागीय अधिकारी को कमिश्नर ने दिया आदेश –
( मुरैना )
अपने पदीय कर्तव्यों में उदासीनता एवं कार्य में अनियमितताओं के आरोप में विकास खंड अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जौरा आर के गौड़ को चंबल संभाग के कमिश्नर श्री रबीन्द्र कुमार मिश्रा ने आगामी आदेश तक जिला पंचायत मुरैना में कोविड-19 के कार्य के पर्यवेक्षण कार्य हेतु संलग्न किया है।
कमिश्नर श्री मिश्रा ने आदेश में बताया कि संबल योजना नया सवेरा एवं म.प्र. भवन एवं सनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के विवाह सहायता के जनपद पंचायत से प्राप्त रिकॉर्ड की जांच कराई गई जिसमें कुल 47 प्रकरणों में लगभग 5 माह से जांच प्रक्रिया पात्र/अपात्र निर्धारण की कार्यवाही नहीं की गई एवं अनावश्यक रूप से लंबित करने के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर जांच प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने के लिये श्री आरके गौड़ विकास खण्ड अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जौरा जिला मुरैना को आगामी आदेश तक जिला पंचायत मुरैना में कोविड-19 के कार्य के पर्यवेक्षण कार्य हेतु संलग्न किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री गिर्राज शर्मा विकास खंड अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कैलारस को अपने कार्य के साथ साथ जनपद पंचायत जौरा का अतिरिक्त प्रभार आहरण एवं सवितरण सहित अन्य आदेश तक सौंपा गया है।
