मनरेगा से 12 हजार से अधिक मजदूरों को मिल रहा है काम –

( दतिया )

जिले के ग्रामीण अंचल में मनरेगा के अंतर्गत प्रतिदिन 12329 श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। मजदूरों को गांव में ही काम मिलने से वे राहत की सांस ले रहे हैं।
जिले के देहाती अंचल में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना मजदूरों के लिए संजीवनी से कम नहीं साबित हो रही है। बाहर से ग्रामीण क्षेत्र में आए मजदूरों और बेकार बैठे श्रमिकों को मनरेगा के तहत काम दिलाया जा रहा है। मजदूर परिवार की महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
मनरेगा के तहत बरसात का पानी रोकने के लिए जल संरक्षण के कार्यों नाला खेत तालाब, जल निकासी, चारागाह, नाली निर्माण, सी.सी. रोड निर्माण जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। जिले में 20 अप्रैल से मनरेगा के कार्य शुरू होने के बाद अब तक लगभग 463059 मानव दिवस का रोजगार सृजित हो चुका है। जिले में 882 कार्यों में 12329 श्रमिकों केा रोजाना काम दिया जा रहा है।
जिले के भाण्डेर जनपद में 188 कार्यो पर 2892 श्रमिकों को, दतिया जनपद में 392 कार्यो पर 5348 मजदूरों केा और सेवढ़ा जनपद में 302 कार्यो पर 4089 श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। अब तक भाण्डेर जनपद में 93589 मानव दिवसों, दतिया जनपद में 190073 मानव दिवसों तथा सेवढ़ा जनपद में 179397 मानव दिवसों का रोजगार सृजित हो चुका हैं। श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए रोजगार में लगाया गया है।
कुल मिलाकर मनरेगा के रोजगार से मजदूरों को बल मिल रहा है। हर जरूरतमंद हाथ को काम दिया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें