रक्तदान शिविर में कानपुर जिला अधिकारी विजय विश्वास पंत का आगमन
रक्तदान शिविर में कानपुर जिला अधिकारी विजय विश्वास पंत का आगमन

(कानपुर) पनकी के रामा पैलेस में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे कानपुर के वर्तमान जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत एवं उनके साथ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी राजन शुक्ला भी मौजूद रहे. इसमें नागरिक सुरक्षा कोर कार्यक्रम भी संपन्न किया गया जिसके दौरान अधिकारियों ने वहां आए लोगों को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए. रक्तदान से होने वाले लाभ भी बताएं. जिसके परिणाम स्वरूप लोगों में रक्तदान करने को लेकर जागरूकता आई. आपको बताते चलें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के साथ पनकी के निवासी भी मौजूद थे जिनको कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक सुरक्षा कोर एवं रक्तदान से संबंधित लाभकारी जानकारी मिल पाई जिसके बाद लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया.
