निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित
प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान –निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित 
सुभाष दुबे RPKP INDIA NEWS नन्हवारा कला
विजयराघवगढ़ । डिजिटल साक्षरता मिशन के तहत प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान अन्तर्गत गांव गांव में शिक्षित विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा का ज्ञान दिया जा रहां है। ग्राम पंचायत झिरिया मे संचालित सी ऐस सी सेन्टर मे कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर परीक्षा मे उत्तीर्ण लोगों को प्रमाण पत्र का वितरण पुलिस थाना कैमोर के थाना प्रभारी राहुल यादव
जी के द्वारा किया गया । माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नागरिक सुविधा केन्द्र के संचालक शिव विनायक तिवारी ने बताया कि सेंटर के माध्यम से ग्रामवासियों को शासन की सभी जन कल्याण योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ केन्द्र के द्वारा मिल सकेगा तथा नि: शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा । थाना प्रभारी कैमोर श्री यादव जी के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण के दौरान सभी का मनोबल बढाते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की गई । इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण परिषद कटनी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी (मुक्कू भैया ), तहसील अध्यक्ष आरिफ खान ,। मीडिया प्रभारी मोनू खान,श्रीराम सोनी, अजय गौतम , अखिलेश उर्मलिय ,सुभाष दुबे आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
