कृषि वैज्ञानिक खेतों का भ्रमण कर किसानों को दें उचित सलाह – मंत्री श्री पटेल

( हरदा )

हरदा के बारंगा में श्री पटेल ने किया खेतों का भ्रमण

     किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा जिले के बारंगा गाँव के खेतों में भ्रमण कर किसानों द्वारा लगाई गई सोयाबीन की फसल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक एवं डायग्नोस्टिक टीम लगातार खेतों का भ्रमण करें तथा फसलों को कीटव्याधि से  बचाने के लिए उचित सलाह किसानों को दें। फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को लगातार मार्गदर्शन देते रहें। इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने खेत में ट्रैक्टर भी चलाया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें