संचार तथा संकर्म स्थायी समिति जिला पंचायत छिंदवाड़ा की बैठक संपन्न
(छिन्दवाडा) संचार तथा संकर्म स्थायी समिति जिला पंचायत छिंदवाड़ा की बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष में संचार तथा संकर्म स्थायी समिति जिला पंचायत छिंदवाड़ा के सचिव श्री आई.पी.ढाकरे द्वारा आहूत की गई। बैठक में सभापति संचार तथा संकर्म स्थायी समिति जिला पंचायत छिंदवाड़ा श्रीमती जानकी खरे, अध्यक्ष जिला पंचायत छिंदवाड़ा श्री संजय पुन्हार, उपाध्यक्ष जिला पंचायत छिंदवाड़ा श्री अमित सक्सेना एवं संचार तथा संकर्म स्थायी समिति के सदस्य श्रीमती केसर शाह नेताम, श्री लखन वर्मा, श्री संदीप मोहोड़, श्री नवीन मरकाम, श्री कमलेश उईके, श्री मनोज वानखेड़े की उपस्थिति में विभिन्न निर्माण कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।
इसमें कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड छिंदवाड़ा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड परासिया, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग छिन्दवाडा, कार्यपालन यंत्री व्यपवर्तन वृहत परियोजना बांध, संभाग चौरई कार्यपालन यंत्री व्यपवर्तन वृहत परियोजना नहर संभाग चौरई, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भ/स) संभाग छिन्दवाडा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (भवन) छिन्दवाडा, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड छिन्दवाडा, कार्यपालन यंत्री ब्रिज कॉरपोरेशन छिंदवाड़ा, संभागीय प्रबंधंक म.प्र. सड़क विकास निगम, जिला शिक्षा केन्द्र छिन्दवाडा, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक प्राधिकरण इकाई क्रमांक-1 छिन्दवाडा, महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्राम सडक प्राधिकरण इकाई क्रमांक-2 छिन्दवाडा एवं कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग छिंदवाड़ा एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पदस्थ उपयंत्री भी बैठक में उपस्थित थे।
समीक्षा के दौरान विगत वर्षों से अपूर्ण कार्यों के संबंध में सदस्यों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया गया । साथ ही सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा को आगामी आयोजित बैठक में विस्तृत जानकारी के साथ उपस्थित होने के लिये निर्देशित किया गया, ताकि विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की जा सके।
