मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा
रविवार को सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से अवलोकन

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ और चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

चित्रकूट में विगत दिनों से हो रही लगातार अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई हैं। प्रशासन और रेस्क्यू की एसडीआरएफ टीम बचाव और राहत के काम में जुटी हुई है। मंदाकिनी नदी की बाढ़ से रामघाट से हनुमान धारा पहुंच मार्ग का पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। चित्रकूट में सेना के हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में संलग्न किए गए हैं।चित्रकूट में 6 आश्रय स्थलों पर जलभराव क्षेत्रों के रुकने भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था को गई हैं। मंदाकिनी नदी का जल स्तर तेजी से घट रहा है। फिलहाल नदी का जल स्तर अधिकतम फ्लड लेबल 136 मीटर के करीब पहुंच रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें