7 जुलाई को सतना व मैहर में ताईक्वांडो एवं फुटबॉल खिलाड़ियों का प्रतिभा चयन
(मैहर) म.प्र. राज्य खेल अकादमियों के खिलाडियों हेतु प्रतिभा चयन वर्ष 2026-27 कार्यक्रम के तहत ताईक्वांडो खेल अकादमी में प्रवेश हेतु 7 जुलाई 2026 को सतना एवं मैहर जिले के ताईक्वांडो एवं फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ताईक्वांडो चयन सतना के लिए मार्शल आर्ट एकेडमी सिविल लाइन में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। इसी प्रकार भारत सरकार की खेलो इंडिया स्माल सेंटर योजनांतर्गत फुटबाल खिलाडियों के प्रवेश हेतु चयन कार्यक्रम मैहर फुटबॉल ग्राउंड में प्रातः 7 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सतना/मैहर रितिका दुबे ने सतना एवं मैहर जिले के प्रतिभावान खिलाडियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
