पॉच पॉजिटिव मरीजों के घर क्षेत्र को कॉटेन्टमेंट एरिया घोषित –

( श्योपुर )

जिला मजिस्ट्रेट श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मप्र पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71 (1) एवं 71 (2) में निहित शक्तियो का प्रयोग करते हुए पॉजिटिव मरीज श्री नारायण बंसल, ऐक्सिस बैंक के सामने शिवपुरी रोड श्योपुर, पॉजिटिव मरीज श्री युसुफ अली पुत्र श्री इस्माईल अली निवासी आर्य समाज मंदिर के पास बडौदा रोड श्योपुर, पॉजिटिव मरीज श्री हरिशचंद पुत्र श्री मांगीलाल कुशवाह निवासी ग्राम अर्रोद तहसील विजयपुर, पॉजिटिव मरीज श्री पूरन पुत्र बुद्धु आदिवासी निवासी ग्राम अगरा तहसील विजयपुर एवं पॉजिटिव मरीज श्रीमती कोका पत्नी श्री दिवारीलाल प्रजापति निवासी ग्राम अगरा तहसील विजयपुर जिला श्योपुर के घर क्षेत्र को ईपी सेंटर घोषित किया गया है। इस क्षेत्र के समस्त घरो का सर्वे निर्धारित प्रपत्र मे अनिवार्यतः किया जावेगा।
जारी आदेश के अनुसार कोरोना महामारी की रोकथाम एवं समुचित प्रबंधन हेतु दी एईपी डेमीक डिसीज कोविड-19 रेग्युलेशन 2020 के अंतर्गत कॉटेन्टमेंट एरिया के सर्विलेस दल गठित किया गया है। जिसके अंतर्गत कॉटेन्टमेंट एरिया पॉजिटिव मरीज श्री नारायण बंसल ऐपीसेंटर के उत्तर दिशा में सुरेश जैन के खाली प्लाट से लेकर दक्षिण में रामेश गोयल के मकान तक, ऐपीसेंटर के पूर्व में रास्ते से पार हेमराज के मकान से दक्षिण मे श्रवण कुमार गुड वालो के मकान तक, पॉजिटिव मरीज श्री युसुफ अली ऐपीसेंटर के उत्तर में हकीमुद्दीन के मकान से लेकर दक्षिण में दाउदी के मकान मक, ऐपीसेंटर के पूर्व में रास्ते से लेकर दक्षिण में हंसराज के मकान तक, पॉजिटिव मरीज श्री हरिशचंद, गिर्राजकरण की दुकान से प्रकाश प्रजापति के घर तक, पॉजिटिव मरीज श्री पूरन, जगदीश पुत्र परमू के घर से वासूदेव पुत्र कल्लू के घर तक तथा गली से होते हुए संक्रमित व्यक्ति के घर तक एवं पॉजिटिव मरीज श्रीमती कोका, जगदीश पुत्र परमू के घर से वासूदेव पुत्र कल्लू के घर तक तथा गली से होते हुए संक्रमित व्यक्ति के घर तक घोषित किया गया है।
पॉजिटिव मरीज श्री नारायण एवं पॉजिटिव श्री युसुफ अली के घर क्षेत्र के लिए इंसीडेंट कमाण्डर एसडीएम श्योपुर श्री रूपेश उपाध्याय मो.न. 7999816088 एवं सहायक अधिकारी महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री रिशु सुमन मो.न. 7987207033, राजस्व अधिकारी के रूप में प्रभारी तहसीलदार श्योपुर श्री राघवेन्द्र कुशवाह मो.न. 9981778322 एवं पुलिस अधिकारी एसडीओपी श्येपुर श्री रामतिलक मालवीय मो.न. 8827779300 तथा सीएमओ नगरपालिका श्योपुर श्री आनन्द शर्मा मो.न. 9826298488 को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार तहसील विजयपुर के पॉजिटिव मरीज श्री हरिशचंद, पॉजिटिव मरीज श्री पूरन एवं पॉजिटिव मरीज श्रीमती कोका के घर क्षेत्र के लिए इंसीडेंट कमाण्डर एसडीएम विजयपुर श्री पवार नवजीवन विजय मो.न. 7020570183, राजस्व अधिकारी के रूप में प्रभारी तहसीलदार विजयपुर श्री धर्मेन्द चौहान मो.न. 9993282869 एवं पुलिस अधिकारी एसडीओपी विजयपुर श्री वीरेन्द्र सिंह कुशवाह मो.न. 9617930484 तथा सीईओ जनपद पंचायत विजयपुर श्री बम्हेन्द्र गुप्ता मो.न. 9425143583 जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार कॉटेन्टमेंट एरिया में किसी प्रकार का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। अत्यआवश्यक वस्तुओ की पूर्ति पॉजिटिव मरीज श्री नारायण एवं पॉजिटिव श्री युसुफ अली के घर क्षेत्र में सीएमओ नगर पालिका श्योपुर एवं तहसील विजयपुर के पॉजिटिव मरीज श्री हरिशचंद, पॉजिटिव मरीज श्री पूरन एवं पॉजिटिव मरीज श्रीमती कोका के घर क्षेत्र में सीईओ जनपद पंचायत विजयपुर के माध्यम से की जावेगी। संक्रमण की रोकथाम हेतु कॉटेन्टमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा एवं कॉटेन्टमेंट एरिया में अन्दर आना एवं बाहर जाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। कॉटेन्टमेंट एरिया हेतु सीएमएचओ द्वारा विशेष आरआरटी जिसके अंतर्गत एक फिजिशियन, एक एपीडिमियोलॉजिस्टर, पैथालॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट, डॉक्यूमेंटशन स्टॉफ रखा जाना होगा एवं मेडिकल मोबाईल यूनिट जिसके अंतंर्गत एक मेडिकल आफीसर, एक पैरामेडिकल स्टॉफ, लैब टेक्नेशियम व डाक्यूमेंटेशन स्टॉफ का गठन किया जाकर क्षेत्र के एक्जिट पाईट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत् स्क्रीनिंग की जावेगी।
समस्त वार्डवार फंटलाईन स्वास्थ्य कार्यकर्ता-एलएचवी, एएनएम, आगनबाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर, (एमपीडब्ल्यू-टीबीएचव्ही) टीम वाईज एपीसेंटर से प्रतिटीम पचास घरो का भ्रमण कर जानकारी लेते हुए निर्धारित प्रोफार्मा-2 में रिपोर्ट आईडीएसपी नोडल आफिसर को अनिवार्यतः उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगे। समस्त टीम कोविड-19 सस्पेक्टेड केश की मॉनीटरिंग प्रतिदिन करेगे एवं कोविड-19 संक्रमण की संभावित लक्षण जैसे बुखार, खॉसी, गले में दर्द एवं स्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर आरआर टीम को सूचना देना सुनिश्चित करेगे।
इसी प्रकार समस्त कोविड-19 सक्रमण के पॉजिटिव केश के परिजन, निकट संपर्क को कोरेनटाईन कराया जाना अति आवश्यक है। जिससे संक्रमण को समुदाय से फैलने से रोका जा सकें। कोरेनटाईन का प्रतिदिन फॉलोअप एवं उनको 14 दिन तक होमकोरेनटाईन में रखना होगा। साथ ही फालोअप 28 दिन तक प्रतिदिन किया जावेगा। संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु त्वरित कार्यवाही अंतर्गत संदिग्ध संक्रमित की कॉटेक्ट ट्रेकिंग की जाकर समस्त संबधितो से अनिवार्य संपर्क किया जाकर। उन्हे भी कोरेनटाईन करने की कार्यवाही की जावे।
पॉजिटिव मरीज श्री नारायण एवं पॉजिटिव श्री युसुफ अली के घर क्षेत्र में सीएमओ नगर पालिका श्योपुर एवं तहसील विजयपुर के पॉजिटिव मरीज श्री हरिशचंद, पॉजिटिव मरीज श्री पूरन एवं पॉजिटिव मरीज श्रीमती कोका के घर क्षेत्र में सीईओ जनपद पंचायत विजयपुर द्वारा क्षेत्र का सेंनेटाईजेशन किया जाना सुनिश्चित किया जावे। सस्पेक्टेड केश को सेक्टर मेंडिकल आफिसर/आरआरटी द्वारा परीक्षण किये जाने तक एक अलग चिन्हित कमरे में आईसोलेशन में रखा जाना सुनिश्चित करना है। साथ ही समस्त परिवार को फेस मास्क उपलब्ध कराते हुए हैण्ड हाईजीन और पर्सनल हाईजीन के प्रोटोकॉल पालन करना सुनिश्चित करे। इसी प्रकार समस्त कार्यकार्ता पीपीई प्रोटोकॉल का पालन करना सुनिश्चित करेगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें