कन्या महाविद्यालय में भी प्रारंभ है स्वच्छता पखवाड़ा –

( बड़वानी )

शासकीय कन्या महाविद्यालय, बड़वानी में भी ईको क्लब द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 1 से 14 जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े के अंतर्गत छात्राओं को स्वच्छता संबधित जानकारी देकर विभिन्न गतिविधियॉ करवाई जा रही है।
संस्था की ईको क्लब प्रभारी डॉ. कविता भदौरिया ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बताया कि गाँधीजी सदैव स्वच्छता के पक्षधर थे। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वच्छता को भी महत्वपूर्ण माना था। उन्होने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी की विभिषिका को समाप्त करने के लिए भी स्वच्छता जरूरी है। छात्राओं को बार-बार 20 सेकण्ड तक हाथ धोने की आवश्यकता है, वही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाना भी स्वयं की सुरक्षा एवं दूसरे की रक्षा के लिये आवश्यक है। इस दौरान उपस्थित  छात्राओं को मास्क भी वितरित किये गये।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम गौतम द्वारा भी छात्राओं को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया एवं छात्राओं के साथ मिलकर संस्था के प्रांगण में पौधारोपण किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें