विश्व जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से 11 अगस्त तक मनाया जायेगा –

( होशंगाबाद )

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होशंगाबाद ने बताया है कि जिले में शासन निर्देशानुसार 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या स्थिरता माह 11 जुलाई से  11 अगस्त तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर 11 जुलाई को जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, उप स्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम आरोग्य केन्द्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमो में जिला स्तरीय अधिकारी, संस्था प्रभारी, महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम के स्थाई एवं अस्थाई साधनो का उपयोग करने के लिए जनजागरूकता लाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले में जनसंख्या वृद्धि रोकने हेतु स्थाई साधन नसबंदी आपरेशन कराने एवं बच्चो के जन्म में अंतर रखने हेतु अस्थाई साधन निरोध, ओरल पिल्स, आईयूडी, पीपीआईयूसीडी, अंतरा इंजेंक्शन के बारे में जानकारी दी गई। व्हीएचएनडी दिवस पर कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार, नारे लेखन, पोस्टर बैनर लगाने के संबंध में जानकारी दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें