कलेक्टर ने योजनाओं एवं विकास कार्यो का जायजा लिया –
( विदिशा )
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बुधवार को विदिशा एवं नटेरन विकासखण्ड के ग्रामों का भ्रमण कर क्रियान्वित योजनाओं, विकास कार्यो का जायजा लिया वही लाभांवित होने वाले हितग्राहियो से संवाद स्थापित कर उनके जीवन में आए परिवर्तन को जाना है।
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने सबसे पहले विदिशा के ग्राम बैस में कृषक श्री देवेन्द्र सिंह सेंगर के पॉली हाउस में पहुंचकर योजनाओें से आए बदलाव का जाना है। इसके पश्चात् नटेरन विकासखण्ड के नर्सरी का भ्रमण कर उद्यानिकी विभाग के द्वारा तैयार किए गए पौध तथा नर्सरी के उन्नयनीकरण हेतु किए गए प्रबंधो का मौके पर जायजा लिया है।
कलेक्टर डॉ जैन ने नटेरन के ग्राम खैरई में उद्यानिकी विभाग की योजना से लाभांवित कृषक श्री पदम सिंह के नींबू के बगीचे का तथा कृषक हल्के सिंह रघुवंशी के द्वारा सागौन के पौधे को तैयार किया गया है कि जानकारी प्राप्त की है कृषकों ने अवगत कराया कि उद्यानिकी फसलों से जहां हमें हर रोज आमदनी हो रही है। उससे आर्थिक सम्पन्नता में वृद्वि हुई है।
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने कृषक श्री पदम सिंह के लिए सिंचाई हेतु टपक पद्वति के प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शासकीय उद्यानिकी नर्सरी का भी जायजा लिया। नर्सरी की आमदनी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौध तैयार करने के निर्देश दिए है। आमजन सुगमता से नर्सरी तक पहुंच सकें इसके लिए एसडीएम को रोड बनाए जाने हेतु रास्ता का निर्धारण करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर डॉ जैन नटेरन में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है। उन्होंने भवन पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा कराए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने नटेरन के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया है।
कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने नटेरन तहसील में कृषक उत्पाद संगठन, एसपीओ की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात् नटेरन तहसील कार्यालय में पहुंचकर तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और राजस्व कार्या के सम्पादन का अवलोकन किया है। निरीक्षण भ्रमण के दौरान एसडीएम श्री प्रवीण प्रजापति के अलावा तहसीलदार, जनपद सीईओ, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक, सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक साथ मौजूद थे।
