राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह आज से ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर कार्यकर्ताओं से कोरोना गाइड लाइन एवं लॉकडाउन का पालन करने की अपील –
( ग्वालियर )
उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह 16 और 17 जुलाई को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे । राज्य मंत्री श्री कुशवाह 16 जुलाई को सुबह भोपाल से रवाना होकर दोपहर लगभग एक बजे ग्वालियर पहुंचेंगे । उन्होंने आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से जिले में लागू लॉक डाउन और कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री श्री कुशवाह ग्वालियर में 16 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे वीआईपी सर्किट हाउस पर आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। श्री कुशवाह इस दिन रात्रि विश्राम ग्वालियर में करेंगे । वे 17 जुलाई को भी ग्वालियर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं एवं जिले के नागरिकों से अपील की है कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए जिले में लॉकडाउन लागू है, इसलिए फूल मालाओं इत्यादि से उनका स्वागत न करें। सभी लोग मास्क अवश्य लगाएँ। साथ ही एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखें, जिससे कोरोना को हराया जा सके।
